AC ( Air conditioner ) के फायदें और नुकसान क्या है ?

AC क्या है ?


AC का फुल फॉर्म Air Conditioner या Air Conditioning होता है।

हिंदी में इसे वातानुकूलन कहते है।



AC एक ऐसा उपकरण है जो किसी कमरे को ठंडा करने में मदद करता है। यह कमरे के अंदर के गर्मी को सोख कर बाहर निकलता है। AC का उपयोग हम लोग गर्मी व लू से बचने के लिए करते हैं।

एसी कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद है। क्योंकि गर्मी के मौसम में यह बहुत अधिक तापमान के कारण शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। आप नियंत्रित तापमान यानी 23 से 26 के बीच एसी चलाएंगे तो आपके शरीर को गर्मी से राहत भी मिलेगी और ड्राइनेस की समस्या भी नहीं होगी।



परन्तु रोजाना AC में बैठने के नुकसान:- 

5 घंटे या इससे ज्यादा AC में बैठने वाले लोगों की म्यूकस ग्रंथि को ठंडी हवा कठोर बना देती है। ऐसे में उन्हें साइनस का खतरा रहता है।

ज्यादा देर तक एसी या कूलर में जगह ठंडी हो जाती है और वहां बैठने से हमारे शरीर की ऊर्जा ज्यादा खर्च नहीं होती है।



इस वजह से शरीर की चर्बी चढ़ने लगती है। इससे मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।

ज्यादा समय तक एसी और कूलर में बैठे रहने से स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए त्वचा रोग विशेषज्ञ 1-2 घंटे के अंतराल पर मॉइश्चराजर लगाते रहने की सलाह देते हैं।

ठंडी जगह में बैठे रहने से मांसपेशियों में भी खिंचाव की समस्या होती है। इस वजह से सिरदर्द और जोड़ो में दर्द की समस्या भी हो सकती है। 



इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए Follow करें।


                                                                       धन्यवाद

                                                               जय हिन्द जय भारत

Post a Comment

Previous Post Next Post